एनएफटी क्या है? NFT कैसे काम करता हैं? | NFT Ka Full Form क्या है?

आज हम NFT के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे NFT Kya hai, NFT full form in hindi, NFT कैसे काम करता हैं? NFT ka full form kya hai, NFT से पैसा कैसे कमाएं, NFT in hindi, NFT क्या है Hindi?, full form of NFT, NFT art क्या है?, NFT क्या है? के बारे में जानेंगे। इंटरनेट के इस दौर में कई चीजें इतना जल्दी लोगों के बीच में कब पॉपुलर हो जाती है इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। उनमे से NFT भी है जो आजकल काफी चर्चा में है।

एनएफटी की अधिक चर्चा का सबसे बड़ा कारण Art Work, Tweets और छोटे Videos के Tokens का $ मिलियन में बिकना है। अभी हाल ही में बीपल (Beeple) नाम के एक व्यक्ति ने एक डिजिटल NFT Art $69 मिलियन में बेची थी। जो अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला NFT है।

एक अमेरिकी तकनीकी उद्यमी और परोपकारी जैक डोर्सी (Jack Dorsey) जिनके Twitter का पहला ट्वीट $2.9 मिलियन डॉलर में बिका था। Elon Musk की पत्नी Grimes की Art Work 3.9 मिलियन डॉलर में बिकी।

अगर भारत की बात करें तो सनी लियोन, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे बड़े कलाकार भी एनएफटी कलेक्शन बेचकर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। NFT क्या है? और एनएफटी कैसे काम करता है? आज हम इस पोस्ट में इसके बारे में जानेंगे।

NFT का फुल फॉर्म [NFT Full Form]

एनएफटी का पूरा नाम या फुल फॉर्म NFT = Non-Fungible Token जिसे हिंदी में अपूरणीय टोकन भी जाना जाता है। यह डिजिटल लेज़र डेटा संग्रहीत करने की एक इकाई है, जो सार्वजनिक ब्लॉकचेन पर उपलब्ध है।

NFT का उपयोग डिजिटल सार्वजनिक ब्लॉकचेन (Blockchain) पर एक स्वामित्व रिकॉर्ड के रूप में उपयोग किया जाता है। टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो या किसी भी डिजिटल फाइल जैसे सभी पक्षों पर डिजिटल सामग्री को एनएफटी के रूप में रखा जा सकता है।

एनएफटी क्या है? [NFT Kya Hai in Hindi]

NFT ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर आधारित एक ऐसा अनूठा टोकन है। जिसे बदला नहीं जा सकता है और यह ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

NFT की मदद से आपके द्वारा बनाई गई डिजिटल सामग्री जैसे: फोटो (Photos), कला (Art), संगीत (Music), पोस्ट (Posts), ऑडियो ( Audio) इत्यादि को टोकन में परिवर्तित करके और डिजिटल एसेट ( Digital Asset) के रूप में स्टोर करके रख सकते हैं।

NFT टोकन प्राप्त करने के लिए, आपके पास किसी प्रकार की Digital Art होनी चाहिए ताकि आप इसे NFT Marketplace पर डिजिटल रूप से बेच सकें। यदि आपके Digital NFT Art को कोई व्यक्ति NFT Marketplace से खरीदता है।

और कुछ समय के बाद वह व्यक्ति आर्ट को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देता है तो उस समय के मूल्य का 10% रॉयल्टी कमीशन मिलेगा, और अगर भविष्य में जितनी बार डिजिटल सामग्री को बेचा या खरीदा जायेगा उसका 10% रॉयल्टी कमीशन आपके पास आता रहता है।

एनएफटी काम कैसे करता हैं [How does NFT work in Hindi]

NFT ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। NFT जिसका फुल फॉर्म नॉन-फंजिबल टोकन को डिजिटल Marketplace पर आसानी से बेचा या खरीदा जा सकता है। यदि आपके पास Digital Art है तो उसका उपयोग Digital Assets or Goods को स्टोर करने के लिए कर सकते है।

NFT को ज्यादातर लोग ब्लॉकचेन भी कहते हैं और एनएफटी का सबसे बड़ा फायदा डिजिटल सम्पत्ति को बेचने और व्यापार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्योंकि Digital लेज़र डेटा को सेंट्रलाइज़ डेटाबेस के साथ दुनिया के कई देशों, साइटों और संस्थानों में स्टोर किया जा सकता है और इसका कोई मुख्य प्रशासक नहीं होता है।

एनएफटी एक crypto token की तरह काम करता है, ये बिटकॉइन (Bitcoin) या क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। एनएफटी को तब बनाया जाता है जब ब्लॉकचेन स्ट्रिंग क्रिप्टोग्राफ़िक हैश रिकॉर्ड करते हैं, और फिर NFT बनाते हैं, जिनका उपयोग डेटा ब्लॉक की पहचान करने के लिए किया जाता है।

NFT की मुख्य विशेषता क्या है? [Key Features of NFTs]

  • डिजिटल सामग्री को NFT डिजिटल प्रमाणपत्र में आसानी से बदला जा सकता है।
  • NFTs सामग्री निर्माताओं के स्वामित्व की पुष्टि करता है।
  • कोई भी सामग्री निर्माता अपने NFT डिजिटल प्रमाणपत्रों को फिर से बेच सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति NFT खरीदता है और फिर इसे आगे दोबारा बेच देता है तो NFT का 10% कमीशन उसके रियल कंटेंट क्रिएटर्स के पास चला जाएगा।
  • इसका उपयोग अधिकांश गेम डेवलपर्स द्वारा गेमिंग आइटम खरीदने और बेचने के लिए किया जाता है।

NFT Token कैसे खरीद सकते है? [How to Buy NFT Token in Hindi]

आप अलग-अलग ऑनलाइन एनएफटी टोकन बेचने वाले प्लेटफार्म से NFT टोकन खरीद सकते है। NFT टोकन को आप WazirxNFT, Nifty Gateway, Rariable और Open Sea जैसे प्लेटफार्म से खरीद सकते है।

जहां पर आप Ethereum Coin (एथेरियम सिक्का) की मदद से या डॉलर से NFT को आसानी से खरीद और बेच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Share Market में investment करना कैसे सीखे?

NFT टोकन को खरीदने या बेचने के लिए सबसे पहले आपको इनमे से किस भी प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बनाने के लिए Sign Up करना होगा।

उसके बाद एनएफटी टोकन में बदलने के लिए क्रिप्टो करेंसी के रूप में कुछ पैसे देने पड़ते हैं। जिसके लिए इथेरियम कॉइन (Ethereum Coin) का इस्तेमाल किया जाता है।

NFT मार्केटप्लेस क्या है? [What is NFT Marketplace in Hindi]  

NFT Marketplace एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सभी कलाकारों को NFT बनाने और नॉन-फंजिबल टोकन में बेचने और व्यापार करने की अनुमति देता है। एनएफटी मार्केटप्लेस एक तरह से एक शॉपिंग (Shopping) साइट है जो लगभग E-Commerce साइटों के समान है।

जहाँ पर लोगो के द्वारा बनाये गए Digital Art, Video, Audio, Image और Posts और दूसरे Digital Asset लिस्ट होते है। जिस भी व्यक्ति को ये चीजे पसंद आती है वो वहां से खरीद सकता है।

सबसे अच्छा एनएफटी मार्केटप्लेस [Best NFT Marketplace]

  1. OpenSea (NFT) 

OpenSea का शुभारंभ दिसंबर 2017 में किया गया था। OpenSea से आप अनेक प्रकार के Unique Digital Assets को खरीद और बेच सकते है जो कि NFT के लिए OpenSea बहुत बड़ा मार्किट प्लेस है।

OpenSea अपने प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर को Free में Account को Sign Up करने की अनुमति देता है। यहाँ आप अपना Account फ्री में Sign Up कर पाएंगे।

OpenSea अविश्वसनीय रूप से उपयोगकर्ता के अनुकूल है और सभी प्रकार के क्रेटर और कलाकारों का समर्थन करता है। प्लेटफॉर्म पर लगभग 700 प्रोजेक्ट हैं, जिनमें ERC115 और ERC721 शामिल हैं।

इस बाजार द्वारा समर्थित 150 विभिन्न भुगतान टोकन प्रकार हैं। आप OpenSea पर एक खाता बनाकर फ़ोटो, संगीत, कलाकृति, वीडियो गेम और अन्य आइटम बेच और खरीद सकते हैं।

  1. Rarible (NFT)

Rarible Ethereum बहुत अच्छा NFT मंच है। जहां आप गैर-बदली जाने वाले टोकन बनाकर खरीद और बेच सकते हैं। Rarible स्वामी धारकों को ERC-20 RARI टोकन प्रदान करता है।

यहां आप उन सभी श्रेणियों को देख सकते हैं जिनकी आप कल्पना कर सकते हैं जैसे फोटोग्राफी, संगीत, मेटावर्स, इस पर आप बिना किसी शुल्क, कमीशन के अपना एनएफटी सूचीबद्ध करवा सकते हैं।

यदि आपकी डिजिटल संपत्ति बिक्री पर जाती है, तो खरीदार खरीद मूल्य का 1% भुगतान करता है। Rarible एक डिस्ट्रीब्यूटेड नेटवर्क का काम करता है जहां बिचौलियों की जरूरत खत्म हो जाती है।

  1. Foundation (NFT)

Foundation नॉन-फंजिबल टोकन बेचने के लिए NFT marketplaces में से एक है जिसका शुभारम्भ फरवरी 2021 में किया गया था। फाउंडेशन मार्केट प्लेस जहां से हर कोई एथेरियम ब्लॉकचेन का उपयोग करके अपने unique काम को पूरी दुनिया में पंहुचा सकते है।

यह एक पी2पी मार्केटप्लेस है और इसका उद्देश्य एक नया अर्थव्यवस्था मंच बनाना है। यह मार्केट प्लेस काफी भरोसेमंद और सुरक्षित माना जाता है।

  1. SuperRare (NFT)

SuperRare क्रिएटर्स को NFT Marketplace पर अपूरणीय टोकन (non-fungible tokens) के रूप में अपनी संस्करण कलाकृतियों को महंगे खरीदने और बेचने की अनुमति देता है। यह एक  विशेष एनएफटी बाजार है जो अद्वितीय डिजाइन व्यवसाय और खरीदने, बेचने के लिए जगह देता है।

यहां आपको क्रिप्टो संग्रह का digital token दिया जाता है, ताकि आप अपने स्वामित्व के साथ अपनी कला का व्यवसाय कर सकें। डिजिटल आर्ट को क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) द्वारा ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर ट्रैक के साथ सुरक्षित किया जा सकता है।

एनएफटी क्या लाभ प्रदान करते हैं? [Advantages of NFTs]

  • यदि आप एनएफटी खरीदते हैं, तो सभी लेन-देन संबंधी जानकारी एक ब्लॉकचेन ब्लॉक में दर्ज की जाती है। एक बार एकत्र होने के बाद, किसी ब्लॉक में डेटा को किसी के द्वारा बदला या हटाया नहीं जा सकता है। इसमें आपका डेटा बिल्कुल सुरक्षित है।
  • एनएफटी में आपके स्वामित्व (Ownership) को गलत तरीके से कोई नहीं छीन सकता।
  • ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर एनएफटी के रूप में Store जानकारी पूरी तरह से पारदर्शी होता है।
  • यदि आप या कोई अन्य व्यक्ति Digital NFT बनाता है और फिर उसे  NFT प्लेटफॉर्म पर upload करता है। उसके बाद कोई व्यक्ति उसे खरीदता है और फिर वो भी डिजिटल NFT को आगे बेच देता है। तो रॉयल्टी का कुछ प्रतिशत इनकम आपको Owner यानि आपको मिलता है।

NFT के क्या नुकसान है? [Disadvantages of NFTs]

  • यदि आप अपनी कोई डिजिटल संपत्ति एनएफटी के रूप में बनाते हैं, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई इसे खरीदेगा।
  • जब आप अपनी Digital Art को एनएफटी के रूप में बनाते हैं और फिर उसे बिक्री के लिए सूचीबद्ध करते है। तो उससे पहले आपको Sign Up करने के लिए एक पंजीकरण शुल्क का भुकतान करना पड़ता है।

FAQ

एनएफटी (NFT) क्या होता है?

एनएफटी एक प्रकार की डिजिटल संपत्ति होती है। यह एक अद्वितीय (Unique) क्रिप्टोग्राफिक टोकन (Token) होता है। यह अद्वितीय NFT टोकन केवल एक ही व्यक्ति के पास होता है। इसकी कोई Copy या दूसरा Option कही नहीं पाया जाता।

NFT कैसे बनाते हैं?

NFT यानी ये अद्वितीय टोकन्स आपकी एक डिजिटल संपत्ति होती है, जो वैल्यू को जनरेट करते हैं। उदाहरण के लिए आप 100 रुपये के नोट को 50-50 रुपये के दो नोटों में चेंज कर सकते हैं, और प्राइस में कोई बदलाव नहीं होगा। आप अपनी डि‍जिटल संपत्‍त‍ि जैसे NFT Art, छोटे Video को NFT में Sell और Buy कर सकते हैं।

Money Connextion

Hello friends, I am Vivek, Founder of Moneyconnextion.in. I love Blogging, writing, and sharing information about Banking & Finance.

Leave a Comment