भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी ₹2000 के नोटों को बंद करने का किया ऐलान। RBI ने प्रेस रिलीज़ जारी करके दी जानकारी।

19 मई को जारी RBI ने अपने बयान में बताया कि ₹2000 के नोट के सर्कुलेशन पर रोक लगाने के बाद अब से आपको बैंकों से ₹2000 के नोट नहीं मिलगे।

RBI ने अपने बयान में बताया कि ₹2000 के नोटों को छापना साल 2018-19 में ही बंद कर दिया था। जिसके बाद अब इन नोटों को 30 सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर कर दिया जाएगा।

आपको बता दे, इससे पहले 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का बड़ा फैसला लिया गया था। जिसमें पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट को पूरी तरह से सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया था।

8 नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट के स्थान पर RBI के द्वारा नए ₹500 और ₹2000 के नोट जारी किए गए थे।

RBI के मुताबिक 30 सितंबर 2023 तक ₹2000 के नोट वैध रहेंगे यानि सर्कुलेशन में बने रहेंगे। आप 30 सितंबर तक इन्हें बैंकों से एक्सचेंज करवा सकते है।

RBI ने ₹2000 के नोट को बैंकों में जमा कराने या फिर एक्सचेंज कराने के लिए 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है।

आप अपनी किसी भी नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर एक बार में ₹2000 के नोट के ₹20,000 तक जमा या एक्सचेंज करवा सकते हैं।