Dhanteras Live Updates 2022

शुभ धनतेरस आज, 22 अक्टूबर को जानिए Gold-Silvar और बर्तन खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras

 इस साल दो दिन तक यानि 22-23 अक्तूबर 2022 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है।

Dhanteras

आज के दिन यानि 22 अक्टूबर 2022 को 6:02 PM से शुरू होगा कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि जोकि 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06:03 PM तक रहेगा। 

Dhanteras

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर विशेष तौर पर भगवान धन्वंतरि,मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा-पाठ का विधान है।

Dhanteras

धनतेरस के दिन आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई जाती है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे।

Dhanteras

मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज केदिन 22 अक्टूबर 2022 को शुभ खरीदारी करने का मुहूर्त शाम 07:03 बजे से रात को 10:39 बजे तक रहेगा।

Dhanteras

मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं से सालभर में 13 गुने की वृद्धि होती है।

Dhanteras

आकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर यमराज की भी पूजा विधान है। माना जाता है कि यम का दीपक जलाने से आकाल मृत्यु का भय कम हो जाता है।