FD Big Update 2024 जानिए कौन से बैंक दे रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.5% तक का रिटर्न

FD Big Update: जैसा कि आप जानते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जो आपको कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न प्रदान करता है। कई लोग अलग-अलग बैंकों में एफडी कराते हैं ताकि वे अपनी बचत बढ़ा सकें और उस पर अधिक ब्याज कमा सकें।

कई बार निवेशक अपने लिए सही निवेश विकल्प नहीं चुन पाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी बचत पर अधिक रिटर्न नहीं मिल पाता है। लेकिन भारत में ऐसे कई बैंक हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9% से ज्यादा रिटर्न देते हैं।

प्रत्येक बैंक आम निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित रूप में और अलग-अलग एफडी दरों के साथ आकर्षक रिटर्न प्रदान करते है।

कुछ बैंकों ने एफडी रेट में बदलाव किए है जो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत तक का ब्याज दर प्रदान करते है। तो आइए जानते है FD Big Update 2024 के अंतर्गत कौन- कौन से बैंक एफडी में निवेश पर 9 फीसदी से अधिक तक का रिटर्न दें रहे है।

FD Big Update ये बैंक दे रहे हैं एफडी पर 9.5% तक का ब्याज

  • Utkarsh Small Finance Bank
  • Jana Small Finance Bank
  • Unity Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर – Utkarsh Small Finance Bank FD Interest

Utkarsh Small Finance Bank – उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा मान्यता प्राप्त है। जो अपने ग्राहकों को वित्तीय साधन के रूप में अलग-अलग समय अवधि के लिए एफडी दरें प्रदान करता है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी के लिए कोई भी खाताधारक अपना एफडी खाता न्यूनतम 7 दिन से अधिकतम 5 वर्ष या उससे अधिक 10 वर्षों के लिए खोल सकता है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न की पेशकश करता है।

बैंक आम नागरिकों को FD पर 4.00% – 8.50% प्रति वर्ष तक की FD ब्याज दर और  वरिष्ठ नागरिकों को 4.75% – 9.10% प्रति वर्ष तक की उच्च ब्याज दर प्रदान करता है।

यह भी पढ़े: PPF Account के क्या नुकसान है?

₹2 करोड़ से कम के लिए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक Domestic Deposit की ब्याज दरें:

परिपक्वता अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक 
7-45 दिन के लिए 4.00%4.60%
46-90 दिन के लिए 4.75%5.35%
91-180 दिन के लिए5.50%6.10%
181-364 दिन के लिए6.50%7.10%
365-699 दिन के लिए8.00%8.60%
700 दिन से-2 साल से कम   8.25%8.85%
2 वर्ष से 3 वर्ष तक 8.50%9.10%
2 साल से अधिक 4 साल से कम   8.25%8.85%
4 वर्ष से 5 वर्ष तक 7.50%8.10%
5 साल से अधिक 10 साल तक 7.00%7.60%

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर – Jana Small Finance Bank FD Interest

Jana Small Finance Bank – जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय भारत के बैंगलोर में स्थित है, यह भारत का एक छोटा वित्त बैंक है।

यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर 3.50% – 9.1% तक की उच्च ब्याज दरों की पेशकश करके फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम रिटर्न प्रदान करता है।

इसके अलावा, बैंक सामान्य नागरिकों के लिए एफडी पर 3.00% – 8.50% प्रति वर्ष तक की ब्याज दरें प्रदान करता है।

₹2 करोड़ से कम के लिए जना स्मॉल फाइनेंस बैंक Domestic Deposit की ब्याज दरें

परिपक्वता अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक 
7-14 दिन के लिए 3.00%3.50%
15-60 दिन के लिए 4.25%4.75%
61-90 दिन के लिए5.00%5.50%
91-180 दिन के लिए6.50%7.00%
181-364 दिन के लिए8.00%8.50%
1 वर्ष के लिए 8.50%9.00%
1 वर्ष से 2 वर्ष तक 8.25%8.75%
2 साल से अधिक 3 साल तक 7.25%7.75%
2 साल से अधिक 5 साल से कम  7.25%7.75%
5 वर्ष के लिए 7.25%7.75%
5 साल से अधिक 10 साल तक 6.50%7.00%

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर – Unity Small Finance Bank FD Interest

Unity Small Finance Bank – यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने खाताधारकों के समक्ष उच्च ब्याज दर की पेशकश करता है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 4.50% से 9.50% तक का ब्याज प्रदान करता है।

इसके अलावा यह समान्य नागरिकों को भी FD पर 4.50% – 9.00% प्रति वर्ष तक आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है। 

बैंक का कोई भी खाताधारक न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए अपना एफडी खाता खोल सकता है। यह भारत की लोकप्रिय लघु वित्त बैंकों में से एक है। जो अपने ग्राहकों को एफडी निवेश पर उच्च रिटर्न प्रदान करता है। 

यह भी पढ़े: 2024 में पीपीएफ ब्याज दर कितना है?

₹2 करोड़ से कम के लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक Domestic Deposit की ब्याज दरें

परिपक्वता अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक 
7-14 दिन के लिए 4.50%4.50%
15-45 दिन के लिए 4.75%4.75%
46-60 दिन के लिए5.25%5.75%
61-90 दिन के लिए5.50%6.00%
91-164 दिन के लिए5.75%6.25%
165 दिन से 6 महीने तक 5.75%6.25%
6 महीने से अधिक 201 दिन तक8.75%9.25%
202-364 दिन के लिए6.75%7.25%
1 वर्ष के लिए 7.35%7.85%
1 वर्ष 1 दिन के लिए 7.35%7.85%
1 वर्ष से अधिक 1 दिन से 500 दिन तक7.35%7.85%
501 दिन के लिए8.75%9.25%
502 दिन से 18 महीने तक 7.35%7.85%
18 महीने से अधिक से 700 दिन के लिए 7.40%7.90%
701 दिन के लिए8.95%9.45%
702-1000 दिन के लिए7.40%7.90%
1001 दिन के लिए9.00%9.50%
1002 दिन से 3 वर्ष के लिए   7.65%8.15%
3 वर्ष से ऊपर से 5 वर्ष तक7.65%8.15%
5 वर्ष से ऊपर से 10 साल तक7.00%7.50%
Money Connextion

Hello friends, I am Vivek, Founder of Moneyconnextion.in. I love Blogging, writing, and sharing information about Banking & Finance.

Leave a Comment